गोडिहरा (गाजीपुर)। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को देखते हुए ग्राम गोडिहरा में बेसो नदी के किनारे छठ व्रतियों की सुविधा एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत जेसीबी मशीन की सहायता से बेसो नदी के किनारे स्थित छठ पूजा की बेदियों एवं वहां तक जाने वाले रास्तों की साफ-सफाई कराई गई। गांव के लोगों ने उत्साहपूर्वक श्रमदान एवं सहयोग करते हुए इस पुनीत कार्य में सहभागिता निभाई।इस स्वच्छता अभियान का नेतृत्व मुकेश तिवारी, अधिवक्ता उच्च न्यायालय प्रयागराज एवं अध्यक्ष, विश्व हिंदू परिषद जिला विधि प्रकोष्ठ, काशी प्रांत ने किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छठ महापर्व हमारी आस्था, संस्कृति, प्रकृति के प्रति सम्मान और सामाजिक एकता का प्रतीक है। पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सामूहिक प्रयास से घाटों एवं रास्तों की स्वच्छता सुनिश्चित करना हम सभी का दायित्व है।ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों से गांव में आपसी सहयोग, भाईचारा और सामाजिक एकता की भावना मजबूत होती है। इस बीच राकेश तिवारी, कमलेश तिवारी, गणेश, किशन, कान्हा, शम्भू खरवार, रवि गोंड,एवं ग्राम पंचायत के सफाई कर्मी आदि भी उपस्थित रहे lछठी मैया की कृपा समस्त ग्रामवासियों पर बनी रहे और सभी का जीवन सुख, शांति एवं समृद्धि से परिपूर्ण हो।