पटाखा फोड़ने को लेकर शुरू हुआ विवाद, अगले दिन परिवार पर हमला; चार लोग घायल

Share

बहराइच। कोतवाली देहात क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में पटाखा फोड़ने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि बच्चों द्वारा पटाखा फोड़े जाने को लेकर हुए विवाद के अगले दिन सुबह एक परिवार के चार सदस्यों पर हमला कर दिया गया। घटना में रितेश गुप्ता, नंद किशोर, रानी देवी और लक्ष्मी घायल हो गए।पीड़ित पक्ष ने विशेष समुदाय के कुछ युवकों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए ले जाया गया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *