उन्नाव। छठ महापर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी बीघापुर प्रदीप कुमार ने थाना बारासगवर क्षेत्र के लालखेड़ा स्थित गंगा घाट का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की संभावित भीड़, घाट की साफ-सफाई और सुरक्षा इंतजामों की जानकारी ली। गोताखोरों की मदद से घाट की गहराई की जांच कराई गई, जिसमें पानी अधिक गहरा नहीं पाया गया। इसके साथ ही घाट पर नावों और गोताखोरों की उपलब्धता का भी निरीक्षण किया गया, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल मदद पहुंचाई जा सके।क्षेत्राधिकारी ने संबंधित पुलिसकर्मियों को घाट पर साफ-सफाई सुनिश्चित कराने और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन और शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करना है