गोवर्धन पूजा पर गोवंश को रोटी-गुड़ खिलाकर की गई सेवा

Share

म्योरपुर, सोनभद्र। स्थानीय ब्लॉक के गोविंदपुर स्थित बनवासी सेवा आश्रम की गोशाला में मंगलवार को गोवर्धन पूजा श्रद्धा और पारंपरिक विधि-विधान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन कर सुख-समृद्धि एवं लोककल्याण की कामना की गई। इसके बाद गोवंश को रोटी और गुड़ खिलाकर उनकी सेवा की गई।आयोजन के दौरान शिवशरण सिंह और सुरेश कुमार ने पशुधन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उनके संरक्षण का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारतीय ग्रामीण जीवन और अर्थव्यवस्था में गोवंश की महत्वपूर्ण भूमिका है। खेती-किसानी, दूध उत्पादन और जैविक खाद के माध्यम से पशुधन ग्रामीण जीवन का मजबूत आधार रहा है। गोबर से खेतों की उर्वरा शक्ति बढ़ती है और रासायनिक खाद पर निर्भरता कम करने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि गोवर्धन पूजा प्रकृति, पशुधन और पर्यावरण के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का पर्व है। पशुओं के प्रति दया, सेवा और संवेदना का भाव केवल धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी है। उनके लिए पर्याप्त चारा, पानी और सुरक्षित आश्रय की व्यवस्था करना जरूरी है। इस मौके पर डॉ. विभा, शुभा प्रेम, विमल सिंह, प्रेम दयाल, लाल बहादुर, प्रेम नारायण, सीता देवी, नीता, चांदतारा, बृजेश सरोज, विजय कन्नौजिया, गोशाला से जुड़े रामलाल तथा पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष पूजा विश्वकर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *