भदोही। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी द्वारा गुमशुदों के सकुशल बरामदगी की त्वरित कार्यवाही के निर्देश में अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के कुशल पर्यवेक्षण में मंगलवाल को क्षेत्र भ्रमण के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति उम्र 21 वर्ष मानसिक रूप से कमजोर है, जो अपना नाम पता बताने में असमर्थ है के लावारिस स्थिति में घूमते हुए पाए जाने की सूचना मिली। जिनकी पहचान धीरज कुमार पुत्र रमाशंकर राम निवासी ग्राम नरायना थाना चेनारी जनपद सासाराम (बिहार) उम्र 21 वर्ष के रूप में हुई है। उनके परिजन से संपर्क कर उनकी माता उषा देवी पत्नी रमाशंकर राम निवासी ग्राम नरायना थाना चेनारी जनपद सासाराम (बिहार) को बुलाकर नाम पता तस्दीक करते हुए युवक को सकुशल सुपुर्द किया गया। उक्त गुमशुदा को सकुशल पाकर उनके परिजनों द्वारा पुलिस की कार्यवाही पर आभार व्यक्त किया गया।