गोवर्धन पूजा में प्रकृति और गौवंश संरक्षण का दिया संदेश

Share
जखनियां (गाजीपुर)। गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट महोत्सव के अवसर पर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण और गोवर्धन पर्वत की पूजा-अर्चना कर प्रकृति, पर्यावरण एवं गौवंश के संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नवनियुक्त भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मनोज यादव रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह ने की।इस अवसर पर मनोज यादव ने गोवर्धन पूजा के धार्मिक और पौराणिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और प्रकृति के प्रति मानव के कर्तव्यों की याद दिलाता है।read more:https://pahaltoday.com/district-magistrate-holds-meeting-of-the-district-drinking-water-and-sanitation-mission-issues-directives/पौराणिक मान्यता के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र के अहंकार को दूर करने के लिए अपनी छोटी अंगुली पर गोवर्धन पर्वत उठाकर ब्रजवासियों और पशुओं को मूसलाधार बारिश से बचाया था। तभी से गोवर्धन पूजा की परंपरा चली आ रही है।उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें प्रकृति, पर्यावरण और पशु-पक्षियों के प्रति कृतज्ञ रहने के साथ ही उनके संरक्षण का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है। गौवंश की सेवा और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करना हम सभी का दायित्व है।कार्यक्रम में जलालाबाद चौकी प्रभारी प्रदीप मिश्रा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सरवन सिंह, वरिष्ठ नेता डॉ. विंध्याचल कन्नौजिया, सुरेश चौहान, लक्ष्मण चौहान, चंदू चौहान, अविनाश पासवान, पशु चिकित्सक सुभाष कुमार, गोपी कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *