गाजीपुर। पूर्वांचल के प्रतिष्ठित फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स, इन्वर्टर, बैटरी एवं सोलर प्रतिष्ठान एलिगेंट अप्लायंसेज, कचहरी रोड गाजीपुर में 5 नवंबर को चार दिवसीय भव्य फर्नीचर मेले का शुभारंभ हुआ। मेले का उद्घाटन ज्ञानमूर्ति संत श्री यूश महाराज ने विधिवत दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन समारोह में नगर के अनेक गणमान्य नागरिकों एवं पत्रकार बंधुओं की उपस्थिति रही।इस अवसर पर प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर इंजीनियर संजीव गुप्ता ने बताया कि एलिगेंट अप्लायंसेज पिछले 30 वर्षों से ग्राहकों की पसंद और गुणवत्ता को प्राथमिकता देते हुए विशेष रूप से सागौन की लकड़ी के फर्नीचर का निर्माण एवं बिक्री कर रहा है। अपनी उत्कृष्ट गुणवत्ता, विश्वसनीयता और बेहतर ग्राहक सेवा के बल पर आज एलिगेंट अप्लायंसेज पूर्वांचल में एक भरोसेमंद प्रतिष्ठान के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर चुका है।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/उन्होंने बताया कि प्रतिष्ठान में गोदरेज, स्लीपवेल, निलकमल, डैक, नेशनल, त्रिवेणी, एलजी, वोल्टास, हैवेल्स, मैंगो सहित विभिन्न प्रतिष्ठित ब्रांडों के उत्पादों की विशाल रेंज उपलब्ध है। इसके साथ ही ग्राहकों के लिए आकर्षक डिजाइन और बेहतरीन गुणवत्ता वाले सागौन के फर्नीचर की भी विशेष व्यवस्था है।मेले का मुख्य आकर्षण एलिगेंट की ऐतिहासिक योजना ‘विवाह आपका, इंतजाम हमारा’ है। इस विशेष योजना के अंतर्गत मैरिज पैकेज की खरीद अथवा बुकिंग कराने वाले ग्राहकों को 37 हजार रुपये मूल्य के एलईडी टीवी, फ्रिज एवं वाशिंग मशीन बिल्कुल मुफ्त उपहार स्वरूप दिए जा रहे हैं।इंजीनियर संजीव गुप्ता ने ग्राहकों से चार दिवसीय फर्नीचर मेले में पहुंचकर इस आकर्षक योजना का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि ग्राहकों का विश्वास ही एलिगेंट अप्लायंसेज की सबसे बड़ी पूंजी है और प्रतिष्ठान सदैव बेहतर गुणवत्ता एवं उत्कृष्ट सेवा देने के लिए प्रतिबद्ध है।उद्घाटन समारोह उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस दौरान नगर के गणमान्य नागरिक, पत्रकार बंधु एवं अन्य अतिथिगण उपस्थित रहे।
प्रो. संजीव गुप्ता
एलिगेंट अप्लायंसेज, कचहरी रोड, गाजीपुर।