जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने दी दीपावली, छठ पूजा और भैया दूज की शुभकामनाएं, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील

Share

गाजीपुर । जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने जनपद के समस्त नागरिकों को दीपावली, छठ पूजा एवं भैया दूज के पावन पर्व पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की कि प्रकाश और खुशियों के ये पर्व जिले के प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली लेकर आएं।जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि सभी लोग त्योहारों को आपसी प्रेम, भाईचारे, सद्भाव एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में हर्षोल्लास के साथ मनाएं। पर्वों की खुशियां साझा करते हुए एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें तथा सामाजिक एकता और पारस्परिक सहयोग की परंपरा को मजबूत बनाएं।उन्होंने दीपावली पर पटाखों का प्रयोग सावधानीपूर्वक एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप करने की अपील की। साथ ही बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचने की सलाह दी।read more:https://pahaltoday.com/mobile-court-visits-ballia-to-hear-grievances-of-persons-with-disabilities-state-commissioner-issues-strict-directives/छठ पूजा के दौरान घाटों एवं जलाशयों पर स्वच्छता बनाए रखने और सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने पर भी जोर दिया।जिलाधिकारी ने कहा कि त्योहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक एकता और आपसी सद्भाव के प्रतीक हैं। ऐसे अवसरों पर सभी नागरिकों को जिम्मेदारी का परिचय देते हुए सार्वजनिक स्थानों पर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करना चाहिए।उन्होंने जनपदवासियों से प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सभी पर्वों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं गरिमामय ढंग से मनाने की अपील की। साथ ही कहा कि गाजीपुर की गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे की गौरवशाली परंपरा को बनाए रखते हुए त्योहारों की खुशियां सभी के साथ साझा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *