राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी गौसेवा संघ में अजीत सिंह ‘बुलेट बाबा’ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रभारी

Share
बिरनो, गाजीपुर। राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी गौसेवा संघ में बिरनो क्षेत्र के निवासी अजीत सिंह ‘बुलेट बाबा’ को उत्तर प्रदेश का प्रदेश प्रभारी मनोनीत किए जाने के बाद गृह जनपद आगमन पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव सिंह सेंगर द्वारा 21 अक्टूबर 2026 को जारी मनोनयन पत्र के माध्यम से उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों में उत्साह देखने को मिला। स्वागत कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।गृह जनपद पहुंचने पर अजीत सिंह ‘बुलेट बाबा’ का समर्थकों एवं क्षेत्रीय लोगों ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया और नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। इस दौरान उन्होंने कारगिल शहीद कमलेश सिंह एवं अमर शहीद निरंजन राजभर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही उपस्थित लोगों का आभार जताते हुए उनके स्नेह और सम्मान के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया।संगठन की ओर से उन्हें एक वर्ष के लिए प्रदेश प्रभारी मनोनीत किया गया है। उनके कंधों पर उत्तर प्रदेश में संगठन का विस्तार करने, प्रदेश एवं जनपद स्तर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करने तथा गौरक्षा एवं गौसेवा से जुड़े कार्यों को गति देने की जिम्मेदारी होगी।
read more:https://pahaltoday.com/mobile-court-visits-ballia-to-hear-grievances-of-persons-with-disabilities-state-commissioner-issues-strict-directives/इस अवसर पर अजीत सिंह ‘बुलेट बाबा’ ने कहा कि संगठन ने जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। संगठन को मजबूत बनाने के साथ गौरक्षा एवं गौसेवा के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने स्वागत में पहुंचे सभी लोगों का हृदय से आभार व्यक्त किया।स्वागत समारोह में प्रमुख रूप से कुंवर रमेश सिंह पप्पू, राम आलम सिंह, विजय नारायण चौहान, ऋषिदेव सिंह, सुरेश सिंह, जितेंद्र सिंह, धनंजय सिंह, मुन्ना राम, रामजी चौहान, रितेश खरवार, छोटू यादव पहलवान, आकाश सिंह, नितिन सिंह, बागी राज जायसवाल, रवि पांडेय, चंद्रपाल सिंह उर्फ पप्पू, सतीश सिंह, उपेंद्र सिंह, रमेश सिंह, उदय प्रताप सिंह, बचन सिंह, चंदन सिंह, गुरभरी राम, रविंद्र यादव, रमेश यादव, लल्लन सिंह, सिंटू सिंह, रितिक, किशन सिंह, आदित्य सिंह, बिट्टू, हर्ष सिंह, गोलू सिंह, मुन्ना सिंह, मोटू सिंह, रितेश सिंह, पिंकू यादव, अमित गोयल, सबलू, अरुण कुमार, आलोक सिंह, गोलू मौर्य, विवेक सिंह, पप्पू सिंह, गुड्डू गुप्ता प्रधान, सूरज वर्मा, नन्हे सिंह, विशाल सिंह, संतोष सिंह, गोवर्धन, बिना, रणधीर सिंह, सोनू एवं सुनील कुशवाहा सहित हजारों की संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य लोग, समर्थक एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे।अजीत सिंह ‘बुलेट बाबा’ के प्रदेश प्रभारी बनने और गृह जनपद में मिले भव्य स्वागत को क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *