नगीना । धनतेरस पर अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)गौतम राय ने सीओ आलोक सिंह के साथ मुख्य बाजार में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और एसएसआई सुकरम पाल राणा को निर्देश दिए कि मुख्य बाजारों में ई रिक्शाओं का संचालन पूर्णतः बंद कराएं।जिससे धनतेरस पर बाजारों में जाम न लगे और खरीददारों को कोई परेशानी न हो।अपर पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) गौतम राय शुक्रवार को दोपहर ढ़ाई बजे गांधी मूर्ति पर पहुंचे और यहां से सीओ आलोक सिंह तथा भारी पुलिस बल के साथ पैदल रेलवे स्टेशन रोड,पालिका मार्केट,मंडी मौलगंज,लुहारी सराय,बड़ा मंदिर क्षेत्र,सुनहरी क्षेत्र,सर्राफा बाजार,बाजार बारादरी जामा मस्जिद क्षेत्र से होकर पहाड़ी दरवाजा तक पैदल गश्त की।