रूस में नौकरी का सपना दिखाकर 1.20 लाख रुपये ऐंठे, आरोपी गिरफ्तार,

Share
शेरकोट । विदेश में अच्छी नौकरी और मोटे वेतन का लालच देकर बेरोजगार युवकों को ठगी का शिकार बनाने का मामला सामने आया है। रूस में 70 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन पर नौकरी लगवाने का भरोसा देकर 1.20 लाख रुपये हड़पने के आरोप में शेरकोट पुलिस ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 6560 रुपये भी बरामद किए हैं। शुक्रवार को एसपी पूर्वी अमित किशोर और सीओ अफजलगढ़ आकांक्षा गौतम ने थाने में प्रेसवार्ता कर गिरफ्तारी की जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक, मोहल्ला कोटर निवासी महबूब अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि मोहल्ला कायस्थान निवासी नवेद अहमद ने उसके साले कैसर पुत्र इकरामुद्दीन को रूस में नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया था। आरोपी ने नौकरी के बदले 70 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन मिलने की बात कही थी। उसकी बातों में आकर महबूब अहमद ने आरोपी को अलग-अलग समय पर कुल 1.20 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद काफी समय गुजरने के बावजूद न तो कैसर की विदेश में नौकरी लगवाई गई और न ही आरोपी ने रकम वापस की।आरोप है ।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/कि जब पीड़ित पक्ष ने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपी टालमटोल करने लगा। बाद में रकम लौटाने का दबाव बनाने पर आरोपी ने अपने भाई के साथ मिलकर महबूब अहमद के साथ मारपीट की। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई। इसके बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी देते हुए कार्रवाई की मांग की थी।तहरीर के आधार पर पुलिस ने नवेद अहमद के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। शुक्रवार को पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी नवेद अहमद पुत्र वसी अहमद निवासी मोहल्ला कायस्थान, शेरकोट को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर उसके कब्जे से 6560 रुपये बरामद किए हैं।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर अन्य लोगों से भी रुपये लेने और ठगी करने की बात स्वीकार की है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पहले से भी मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *