सोन नदी तट पर गूंजा महागंगा आरती का जयघोष, पहली बार हुई नौका दौड़

Share

सोनभद्र। सोन नदी का तट गुरुवार को भक्ति, उत्साह और लोकसंस्कृति के रंगों से सराबोर नजर आया। जिला गंगा समिति के तत्वावधान में छठ घाट चोपन पर गंगा उत्सव-2026 का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान महागंगा आरती, जनपद की पहली नौका दौड़ प्रतियोगिता और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। आयोजन के माध्यम से नदियों के संरक्षण, स्वच्छता और जनसहभागिता का संदेश दिया गया।कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण जनपद में पहली बार आयोजित नौका दौड़ प्रतियोगिता रही। बजरंग घाट से छठ घाट तक आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न नदियों के नाम पर नाविकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में गंडक नदी के नाविकों ने प्रथम, पांडु नदी के नाविकों ने द्वितीय तथा बिजुल नदी के नाविकों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignette इसके अलावा सोन, रिहंद, कर्मनाशा, कनहर और बेलन सहित अन्य नदियों के नाविकों ने भी अपनी प्रतिभा दिखाई। विजेताओं को सम्मानित किया गया। सायंकाल छठ घाट पर भव्य महागंगा आरती का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि प्रभागीय वनाधिकारी आशुतोष कुमार जायसवाल और विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली ने दीप प्रज्वलित कर आरती का शुभारंभ किया। दीपों की रोशनी और आरती के भक्तिमय वातावरण से सोन नदी का तट आध्यात्मिक रंग में रंग गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। वहीं स्थानीय आदिवासी कलाकारों ने पारंपरिक करमा एवं परसोना नृत्य प्रस्तुत कर सोनभद्र की समृद्ध लोकसंस्कृति की झलक पेश की। विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई रंगोलियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *