ललितपुर। विकासखंड मड़ावरा अंतर्गत संकुल केंद्र पारौल की न्याय पंचायत स्तरीय खेल-कूद एवं बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन खंड शिक्षाधिकारी नरेश कुमार रावत के निर्देशन में उच्च प्राथमिक विद्यालय गुरयाना में किया गया। जिसका शुभारम्भ सामूहिक राष्ट्रगान से किया, बच्चों ने सरस्वती वंदना एवं शाकाहार वंदना की सुन्दर प्रस्तुति दी। इस मौक़े पर सहायक अध्यापक विशाल जैन पवा ने कहा सभी बच्चे खेलों को हार-जीत नहीं सौहार्द की भावना से खेलें। खेलों से सद्भावना में बृद्धि एवं बच्चों का बहुमुखी विकास होता है। सहायक अध्यापक राजाराम कुशवाहा ने कहा खेलों से बच्चों का शारीरिक, मानसिक विकास के साथ नेतृत्व क्षमता प्रबल होती है। सहायक अध्यापिका स्वाति श्रीवास्तव ने कहा बच्चों को खेल में राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचने के लिये विद्यालय स्तर पर प्रथम सीढ़ी है। इंचार्ज प्रधानाध्यापक संतोष कुशवाहा ने कहा सतत प्रयास से खेलने की क्षमता का विकास होगा एवं छुपी प्रतिभाएँ निकलकर आएँगी। लोक गीत में उच्च प्राथमिक विद्यालय पारौल के बच्चों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं कबड्डी और खो-खो में बछरावनी के बच्चे अव्वल रहे।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/ जूनियर वर्ग के बालकों की दौड़ में बरोदिया के श्रीपत, बालिकाओं में बछरावनी की परी और पारौल की डॉली प्रथम रही। बालकों की ऊँची कूद में चांदौरा के सुमित प्रथम, बालिकाओं की ऊँची कूद में बरौदिया की संध्या प्रथम, बालकों की लम्बी कूद में बछरावनी के सतीश प्रथम, बालिकाओं की लम्बी कूद में बछरावनी की विशाखा प्रथम, गोला फेंक में गुरयाना के नीकेश प्रथम, बालिकाओं के गोला फेंक में बछरावनी की स्वार्ति प्रथम, कला में चांदौरा की कल्पना प्रथम, सुलेख में पारौल की मोनिका प्रथम रहीं। प्राथमिक वर्ग के बालकों की दौड़ में देवरी के साहब सिंह प्रथम, बालिकाओं की दौड़ में चांदौरा की रानी प्रथम, बालकों की लम्बी कूद में देवरी के रामजी प्रथम, बालिकाओं की लम्बी कूद में देवरी की शिवन्या प्रथम, कला और सुलेख में देवरी की लक्ष्मी प्रथम रहीं। अनुदेशक सुनील कुमार के नेतृत्व में आयोजित प्रतियोगिताओं के अंतर्गत बरौदिया के श्रीपत, गुरयाना के नीकेश पारौल की डॉली के साथ बछरावनी के बच्चे चैंपियन रहे। सभी विजयी प्रतिभागियों को शील्ड एवं पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस मौके पर संतोष कुशवाहा, अंतिम जैन, राजाराम कुशवाहा, महेश कुमार, जितेंद्र बडौनिया, राघवेंद्र सिंह, अमित जैन, अरविन्द कुमार, विपेंद्र सिंह, चंद्रभान स्वाति श्रीवास्तव, प्रभा सिंह, अनीता तिवारी, हाकम सिंह, डुलीचंद, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे। संचालन विशाल जैन पवा एवं आभार व्यक्त संतोष कुशवाहा एवं अंतिम जैन ने किया।