रसूलाबाद पहल टुडे (कानपुर देहात)।* भारतीय जनता पार्टी के आवाहन पर रसूलाबाद विधानसभा 205 से भावी उम्मीदवार कृष्ण मुरारी दोहरे ने बुधवार को अपने समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन किया। उन्होंने रसूलाबाद से 43 वाहनों के विशाल काफिले को हरी झंडी दिखाकर कानपुर के लिए रवाना किया।काफिला रवाना होने से पहले रसूलाबाद में देश बचाओ, अराजकता हटाओ के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा। भाजपा के झंडों, बैनरों और ढोल-नगाड़ों के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता और समर्थक काफिले में शामिल हुए। रास्ते भर जगह-जगह लोगों ने काफिले का स्वागत किया।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignette
कृष्ण मुरारी दोहरे अपने समर्थकों के साथ कानपुर में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। वहां उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के सामने रसूलाबाद क्षेत्र की मजबूती का प्रदर्शन किया।इस दौरान कृष्ण मुरारी दोहरे ने कहा कि भाजपा ही देश को अराजकता से बचा सकती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश लगातार विकास की ओर बढ़ रहा है। कार्यकर्ताओं से उन्होंने 2027 के लिए अभी से जुट जाने का आवाहन किया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से रसूलाबाद विधानसभा में भाजपा की मजबूत पकड़ का संदेश गया।