पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने जीती पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय हॉकी प्रतियोगिता

Share

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर की पुरुष हॉकी टीम ने पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय हॉकी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। काशी हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी द्वारा 27 से 31 अक्टूबर 2026 तक आयोजित इस प्रतियोगिता में पूर्वांचल विश्वविद्यालय की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignette

प्रतियोगिता में शानदार सफलता के बाद
कुलपति प्रो. आर. के. सिंह को टीम के कप्तान बृजेश यादव ने विजेता ट्रॉफी विश्वविद्यालय के भेंट की।इस अवसर पर कुलपति ने टीम के खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए उनके प्रदर्शन की सराहना की। इस टीम के कोच इंद्रदेव, मैनेजर रजनीश सिंह एवं टीम के अन्य सदस्यों का कुलपति ने उत्साहवर्धन किया।प्रतियोगिता में पूर्वांचल विश्वविद्यालय की टीम ने रांची विश्वविद्यालय को 8-3 से पराजित किया। संबलपुर विश्वविद्यालय, भुवनेश्वर के साथ मुकाबला 4-4 से बराबरी पर रहा। इसके बाद टीम ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ , वाराणसी को 3-0 तथा बीएचयू, वाराणसी को 6-2 से हराकर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।
इस अवसर पर सचिव, खेलकूद परिषद प्रो. शेखर सिंह, छात्र अधिष्ठाता प्रो. प्रमोद कुमार यादव, डॉ. गिरधर मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *