कानपुर देहात में विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) की जिला कार्यकारिणी की बैठक उत्तर प्रदेश सचिव भोगी साहनी के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और सदस्यता अभियान तेज करने पर चर्चा हुई।बैठक में सुरेन्द्र कश्यप एडवोकेट, प्रदीप कश्यप, अजय बाथम, शैलेन्द्र कश्यप, शिवम कश्यप, संदीप बाथम, अंशू सिंह, इरशाद अहमद, अमित कश्यप, अंकित वर्मा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।वीआईपी यानी विकासशील इंसान पार्टी की स्थापना 4 नवंबर 2018 को मुकेश साहनी ने की थी। मुकेश साहनी ही पार्टी के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, जिन्हें ‘सन ऑफ मल्लाह’ के नाम से जाना जाता है। पार्टी का मुख्यालय पटना, बिहार में है और इसका चुनाव चिन्ह नाव है।पार्टी का मुख्य जनाधार निषाद, मल्लाह, बिंद, नोनिया, बेलदार सहित मछुआरा समाज की 20 उपजातियों में है। पार्टी सामाजिक न्याय और निषाद आरक्षण की लड़ाई के मुद्दे पर राजनीति करती है।
पार्टी ने अब तक कई चुनाव लड़े हैं –
– *2019 लोकसभा* में 3 सीटों (मधुबनी, मुजफ्फरपुर, खगड़िया) पर महागठबंधन से चुनाव लड़ा।
– *2020 बिहार विधानसभा* में NDA के साथ 11 सीटों पर लड़ी, 4 सीटें जीतीं और मुकेश साहनी पशुपालन मंत्री बने।
– *2022 उत्तर प्रदेश विधानसभा* में 50 से अधिक सीटों पर अकेले चुनाव लड़ा।
– *2025 बिहार विधानसभा* में 15 सीटों पर महागठबंधन के साथ चुनाव लड़ा।
अब पार्टी बिहार के साथ-साथ उत्तर प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश, दिल्ली और अन्य राज्यों में भी संगठन विस्तार कर 2026-27 के चुनावों की तैयारी में जुट गई है। यूपी में निषाद बाहुल्य सीटों पर पार्टी की नजर है।