*फिरोजाबाद*। जनपद न्यायालय परिसर में बुधवार को आगामी मेगा कैंप के सफल आयोजन के लिए प्री-कैंप का आयोजन किया गया। जिला जज डॉ. बब्बू सारंग ने फीता काटकर प्री-कैंप का शुभारंभ किया। उन्होंने मेगा कैंप के प्रचार-प्रसार और लोगों को जागरूक करने के लिए न्याय रथ, डीपीओ और बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस अभियान के माध्यम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को मेगा कैंप के बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ ही विभिन्न सरकारी विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं, सरकारी सेवाओं और विधिक सहायता के प्रति जागरूक किया जाएगा।
read more:https://pahaltoday.com/woman-posing-as-a-bride-flees-after-administering-a-sedative-remains-at-large-even-after-a-month-and-a-half/अभियान का उद्देश्य पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना और जरूरतमंदों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराना है।प्री-कैंप के दौरान विभिन्न विभागों की योजनाओं और सेवाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। मेगा कैंप के माध्यम से लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा। इसके साथ ही पात्र व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने और उन्हें उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने की पहल की जाएगी।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित इस पहल का उद्देश्य आमजन तक न्याय की पहुंच आसान बनाना और जरूरतमंदों को विधिक सहायता उपलब्ध कराना है।