मिशन ‘स्वच्छ मंडी-शुभ मंडी’ के तहत नजीबाबाद मंडी में विशेष सफाई अभियान

Share
नजीबाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मंडी परिषद के निदेशक जितेंद्र प्रताप सिंह की पहल पर प्रदेश की मंडियों को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘मिशन स्वच्छ मंडी-शुभ मंडी’ के अंतर्गत कृषि उत्पादन मंडी समिति नजीबाबाद में 15 दिवसीय विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में निर्माण इकाई मुरादाबाद के उपनिदेशक प्रेम कुमार चौधरी ने नजीबाबाद मंडी पहुंचकर परिसर का भ्रमण किया और सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उपनिदेशक प्रेम कुमार चौधरी ने बताया कि विशेष स्वच्छता अभियान के तहत मंडी परिसरों में साफ-सफाई, कूड़ा निस्तारण, नालियों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य मंडियों को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के साथ ही किसानों, व्यापारियों एवं श्रमिकों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना है।read more:https://pahaltoday.com/mobile-court-visits-ballia-to-hear-grievances-of-persons-with-disabilities-state-commissioner-issues-strict-directives/उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत मंडी परिसर, नीलामी चबूतरों, दुकानों, किसान विश्राम गृहों, शौचालयों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है। इसके साथ ही नालियों में जमा गंदगी को हटाने, जलभराव की समस्या से निजात दिलाने और मंडी में आवागमन को सुगम बनाने के लिए भी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।मंडी परिषद की इस पहल का उद्देश्य कृषि उपज की खरीद-बिक्री के लिए मंडी आने वाले किसानों को स्वच्छ और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना है। अभियान की प्रभावशीलता बनाए रखने के लिए नियमित सफाई, कार्यों की निगरानी और स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी सुनिश्चित करना भी आवश्यक है। इस अवसर पर अवर अभियंता राजकुमार राजपूत, मंडी सचिव सचिन शर्मा, सफाई ठेकेदार गौतम शर्मा सहित अन्य संबंधित लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *