ललितपुर- भारत विकास परिषद ललितपुर की मुख्य शाखा व विवेकानंद शाखा के तत्वाधान में कल देर शाम वृहद कार्यक्रम का आयोजन श्री नृसिंह रामलीला मैदान तालाब पुरा में किया गया। जिसमें सामान्य ज्ञान पर आधारित अखिल भारतीय भारत को जानो प्रतियोगिता के द्वितीय चरण का कार्यक्रम भव्यता से संपन्न हुआ इस दौरान देशभक्ति के गीत गायन प्रतियोगिता का पुनः प्रदर्शन किया गया। श्री नृसिंह मंदिर पीठ के महंत पूज्य श्री गंगा दास जी महाराज ने भारत माता व स्वामी विवेकानंद के चित्र समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया, राष्ट्र गीत वंदेमातरम् का गायन प्रतिभागी छात्रों ने किया । बताते चलें इसके पूर्व नगर के 10 विद्यालयों में इस प्रतियोगिता के प्रथम चरण का आयोजन गत माह में किया गया था। जिसमें लगभग 950 बच्चों ने भाग लिया था। जांच उपरांत प्रत्येक विद्यालय से वरिष्ठ वर्ग कनिष्ठ में 2-2 बच्चों का चयन कर टीमों का गठन किया गया था।द्वितीय चरण में वरिष्ठ वर्ग की 6 व कनिष्ठ वर्ग की 9 टीमों ने लिखित परीक्षा दी, जिसमें से तीन तीन टीमों का चयन कर मंचासीन कर मौखिक प्रश्नमंच कर विजेता टीमों का चयन किया गया। जिन्हें आगामी 17 नवम्बर को उरई में बुंदेलखंड स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा।
read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteइस दौरान प्रथम स्थान पर ज्ञानोदय विद्यापीठ प्रतिभास्थली ललितपुर ( मुख्य शाखा से ) नें दोनों वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया व द्वितीय स्थान पर (विवेकानंद शाखा से) जी डी मेमोरियल इंटर कालेज व सरस्वती ज्ञान मंदिर तालाबपुरा एवं तृतीय स्थान पर दीवान रघुनाथ सिंह इंटर कालेज व सुधा सागर कन्या इंटर कालेज की टीमें क्रमशः वरिष्ठ व कनिष्ठ वर्ग में रहीं।इसके पश्चात बुंदेलखंड प्रांत स्तर पर राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली प्रतिभास्थली की टीम व रनर अप रही न पा बा इ कालेज रावरपुरा की टीम ने अपना प्रदर्शन कर , हिंदी व संस्कृत भाषा में गायन कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम उपरांत सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में अमित सी ए व नितिन रसिया ने स्कोरर बने व निर्णायक धर्मेन्द्र जडिया व अनुपम सिंघई सिंपल रहे। प्रश्न मंच का संचालन डॉ संजीव कड़ंकी व मनीष मंगू पहलवान ने किया। लिखित परीक्षा राहुल सिंघई, शैलेंद्र जैन, बद्री साहू, विक्की मोहिनी ने ली। बिपिन हिरावल व दिवाकर शर्मा ने प्रतिभागियों को क्रम संख्या दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में पं मनीष सडैया, शैलेंद्र सिंघई, जितेंद्र शिवाजी,संभव सिंघई, प्रकाश नारियल,संजय गुप्ता , नीलेश सिंघई, संजय पवैया, हाकिम सिंह , गंधर्व बाबूजी , विकास विक्की, रीतेश राठौर, सोनू सिमरा, दीपक नामदेव, नीरज मावा, संजीव सौंर्या , श्रीमती भारती, प्रतिभा, प्रियंका समैया, समाया, कल्पना जैन , लक्ष्मी सिंह , शत्रुता, श्वेता , अजय सक्सेना, मिश्रा जी, अंकित कुमार, संजय श्रीवास्तव, मोहन सैनी आदि उपस्थित रहे। अंत में कार्यक्रम प्रभारी मनोज कामरेड व वीरेन्द्र भैय्या ने सभी का आभार व्यक्त किया।