पीएम सूर्य घर योजना के लंबित आवेदन तीन दिन में निस्तारित करें: जिलाधिकारी

Share

गाजीपुर । पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक शुक्रवार को रायफल क्लब सभागार में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने बैंक और विद्युत विभाग में लंबित आवेदनों को तीन दिन के भीतर निस्तारित करने का निर्देश दिया। उन्होंने योजना के तहत सोलर पैनल लगवाने वाले उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने को भी कहा।बैठक में योजना की प्रगति की समीक्षा के साथ ही पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों ने वाराणसी में प्रस्तावित उत्तर प्रदेश एनर्जी एक्सपो (यूपीईएक्स)-2026 के वाराणसी संस्करण के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसका उद्देश्य पीएम सूर्य घर योजना का प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक लोगों को योजना से जोड़ना है।

read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteसमीक्षा के दौरान परियोजना अधिकारी यूपीनेडा, गाजीपुर ने बताया कि सितंबर 2026 से जिले के मासिक लक्ष्य में 66 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। बढ़े हुए लक्ष्य को देखते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को विशेष अभियान चलाकर निर्धारित लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने अधीक्षण अभियंता विद्युत को स्पष्ट निर्देश दिया कि सोलर पैनल लगवाने वाले उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति एवं अन्य विद्युत संबंधी समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही बैंक और विद्युत विभाग में लंबित आवेदनों के निस्तारण में तेजी लाने पर जोर दिया।बैठक के अंत में पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों ने योजना के प्रचार-प्रसार और आगे की कार्ययोजना से संबंधित संक्षिप्त वृत्तचित्र प्रस्तुत किया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद, अग्रणी जिला प्रबंधक राजदेव कुमार, प्रभारी परियोजना अधिकारी यूपीनेडा सच्चिदानंद तिवारी, अधीक्षण अभियंता विद्युत सहित जनपद स्तरीय अधिकारी और जिले के सभी पंजीकृत वेंडर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *