क्षेत्रीय प्रबंधक व सेवा प्रबंधक ने कटघर रोडवेज का किया निरीक्षण

Share
मुरादाबाद। क्षेत्रीय प्रबंधक एवं सेवा प्रबंधक , मुरादाबाद द्वारा कटघर बस स्टेशन, का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बस स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं, साफ-सफाई की व्यवस्था, पेयजल की उपलब्धता, यात्रियों के बैठने की व्यवस्था तथा स्टेशन परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई।           गौरतलब है कि कटघर रोडवेज स्थित सड़क के किनारे बने फुटपाथ का एक लंबे समय से नगर निगम द्वारा कार्य न कराए जाने से यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता था। बरसात के समय गढ़ों में पानी भर जाने से यात्रियों को रोडवेज बस स्टैंड के अंदर जाने में परेशानी होती थी।
read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteजिसके मध्य नजर क्षेत्रीय प्रबंधक एवं सेवा प्रबंधक ने काटकर बस स्टैंड का निरीक्षण करने के साथ-साथ सड़क किनारे फुटपाथ का भी निरीक्षण किया । बताते चलें कि नगर निगम द्वारा फुटपाथ का निर्माण न कराई जाने के बाद रोडवेज के द्वारा फुटपाथ का निर्माण कराया जा रहा है। जिससे कि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय प्रबंधक को काटकर बस स्टैंड की सारी व्यवस्थाएं सही मिली साफ सफाई व्यवस्था व रखरखाव अच्छा मिला।इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक एवं सेवा प्रबंधक द्वारा बस स्टेशन की साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं की प्रशंसा की गई।उक्त निरीक्षण के समय सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, पीतलनगरी डिपो एवं बस स्टेशन प्रभारी, कटघर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *