संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Share
कांठ। न्याय पंचायत कुचावली की संकुल स्तरीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता बुधवार को प्राथमिक विद्यालय संदलीपुर के प्रांगण में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में न्याय पंचायत के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. कपिल सिरोही ने फीता काटकर किया। वहीं, नोडल शिक्षक संकुल डॉ. परम सिंह ने हरी झंडी दिखाकर मार्च पास्ट की शुरुआत कराई। इसके बाद विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करने के लिए पूरा दमखम लगाया। प्राथमिक वर्ग की 50 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में कंपोजिट विद्यालय लदावली के वंश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय दूल्हेपुर की आलिया विजेता रहीं।
100 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में कंपोजिट विद्यालय लदावली के अमन और बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय दूल्हेपुर की आलिया ने प्रथम स्थान हासिल किया।जूनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग से कंपोजिट विद्यालय लदावली के आदर्श और बालिका वर्ग से पूर्व माध्यमिक विद्यालय मानपुर की सोफिया प्रथम रहीं। 200 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में कंपोजिट विद्यालय के यशु तथा बालिका वर्ग में कंपोजिट विद्यालय कुड़ामीरपुर की रुपाली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।प्रतियोगिता के दौरान 400 मीटर और 600 मीटर दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, खो-खो, कबड्डी, गोला फेंक और चक्का फेंक सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के समापन पर सफल खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर और शील्ड देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *