गोरखपुर/कैम्पियरगंज। मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत मंगलवार को कैम्पियरगंज थाने में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस रान उर्मिल यूनिक सेंट्रल एकेडमी एंड इंस्टीट्यूट की छात्रा रितिका त्रिपाठी को एक दिन के लिए प्रतीकात्मक थाना प्रभारी बनाया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक उत्तरी एवं क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण में आयोजित कार्यक्रम में छात्रा को पुलिस की कार्यप्रणाली, कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और महिला सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी गई।read more:https://pahaltoday.com/woman-posing-as-a-bride-flees-after-administering-a-sedative-remains-at-large-even-after-a-month-and-a-half/एक दिवसीय थाना प्रभारी के रूप में रितिका त्रिपाठी ने थाने में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। साथ ही महिला हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति कक्ष और साइबर सेल का निरीक्षण कर पुलिस की दैनिक कार्यप्रणाली को समझा। इस दौरान उन्हें महिला सुरक्षा के लिए संचालित हेल्पलाइन नंबरों 1090, 181, 112 और 1098 के बारे में भी जानकारी दी गई छात्रा ने महिला पुलिसकर्मियों और मिशन शक्ति टीम के कार्यों की सराहना की। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाने, उन्हें कानून के प्रति जागरूक करने तथा महिला सुरक्षा और पुलिस व्यवस्था की जानकारी देना है।