कांठ के फतेहपुर बिश्नोई में आयोजित हुई विभिन्न खेल स्पर्धाएं

Share
कांठ। तहसील क्षेत्र में विकास खंड छजलैट की न्याय पंचायत फतेहपुर बिश्नोई में बुधवार को न्याय पंचायत स्तरीय क्रीड़ा एवं शैक्षिक प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. कपिल सिरोही ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में न्याय पंचायत के अंतर्गत आने वाले विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता में दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, चक्का फेंक, खो-खो और कबड्डी सहित विभिन्न खेल स्पर्धाएं आयोजित की गईं। 100 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में शुभ कुमार और बालिका वर्ग में दिव्यांशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/
वहीं, 200 मीटर दौड़ में बालिका वर्ग में अंशिका और बालक वर्ग में अंश ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों, खेल अनुदेशकों, निर्णायकों और अन्य सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। शिक्षक जितेंद्र सिंह, सर्मेन्द्र सिंह, कृष्ण गोपाल सिंह, नरेंद्र सिंह, सलिल चौधरी, सर्वेश यादव, दीपशिखा बिश्नोई, प्रियंका राणा, शिवानी चौधरी, एकता बिश्नोई, जोली, दीपा बिश्नोई, अनुमोद यादव और रवि कुमार सहित अन्य शिक्षकों ने सहयोग किया। क्रीड़ा प्रतियोगिता की व्यवस्थाएं सुचारु रहीं। इसके लिए नोडल शिक्षक संकुल हेतराम सिंह की सराहना की गई। अंत में आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *