हरिकृष्ण कश्यप भोगनीपुर, कानपुर देहात। भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बहेरी निवासी 55 वर्षीय अरविंद कटियार की विगत दिनों कानपुर में हुई मार्ग दुर्घटना में दुःखद मृत्यु हो गई थी। इस घटना से परिवार में शोक का माहौल है।घटना की जानकारी मिलने पर समाजवादी पार्टी के भोगनीपुर विधानसभा अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री रविवार को ग्राम बहेरी स्थित दिवंगत अरविंद कटियार के निज निवास पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/इस दौरान राघव अग्निहोत्री ने कहा कि किसी परिवार के सदस्य का असमय इस प्रकार दुनिया से चले जाना अत्यंत पीड़ादायक होता है। इस दुःख की घड़ी में हमारी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा परिवारजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति एवं धैर्य दें।इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव काशिफ खान, श्याम जी पाल, सेक्टर प्रभारी अरविंद कटियार सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।