पर्यावरण संरक्षण और पंचायतों को मजबूत बनाने पर हुआ मंथन

Share

सोनभद्र। म्योरपुर ब्लॉक के खैराही ग्राम पंचायत स्थित ग्राम निर्माण केंद्र परिसर में रविवार को क्षेत्रीय ग्राम स्वराज्य सभा एवं पंचायत महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें ग्राम पंचायतों को मजबूत बनाने, ग्रामीणों के संवैधानिक अधिकारों, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने ग्रामीणों से ग्राम सभा में सक्रिय भागीदारी निभाने और अपने हक-हुकूक के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय अध्यक्ष शीतल सिंह गोंड, राम विचार गौतम और ग्राम प्रधान दिनेश जायसवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।अशोक भाई ने पंचायतों को सशक्त बनाने में ग्रामीणों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए संवैधानिक अधिकारों और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की जरूरत बताई। राम विचार गौतम ने शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के मुद्दों पर चर्चा करते हुए विंध्य एक्सप्रेस-वे निर्माण तथा जंगलों और कल-कारखानों से होने वाली पर्यावरणीय क्षति का विषय उठाया।

read more:https://pahaltoday.com/mobile-court-visits-ballia-to-hear-grievances-of-persons-with-disabilities-state-commissioner-issues-strict-directives/उन्होंने दक्षिणांचल और सिंगरौली परिक्षेत्र में पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभावों को लेकर चिंता जताई। वहीं, निरेंद्र प्रताप सिंह गोंड ने कोयले और राखड़ से होने वाले प्रदूषण, राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के आदेशों तथा आदिवासी समाज में शिक्षा के महत्व पर विचार रखे। उन्होंने बनवासी सेवा आश्रम से जुड़े प्रेम भाई और रागिनी बहन के जीवन एवं कार्यों का भी उल्लेख किया। शुभा बहन ने समानता, ग्राम सभा, विधानसभा और लोकसभा के बीच अंतर को समझाते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्था में ग्रामीणों की भागीदारी पर जोर दिया। उन्होंने आगामी ग्राम पंचायत चुनाव से जुड़े समय-चक्र और पर्यावरण संरक्षण के लिए जनहित याचिका के महत्व पर भी जानकारी दी। शिवशरण भाई ने जैविक खेती और किचन गार्डन को बढ़ावा देने की बात कही। मौके पर निरेंद्र प्रताप सिंह, प्रीतम सिंह, प्रेमदयाल, शिवनारायण, प्रशांत दुबे, चरण सिंह, बुद्धन मुंशी, रामवृक्ष, रामचंद्र, हीरामती सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *