शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन पूजी गईं मां शैलपुत्री

Share

सोनभद्र। शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। भक्तों ने मां का दर्शन-पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना किया। मंदिरों में घंट-घड़ियाल की गूंज और माता रानी के जयकारों से समूचा वातावरण भक्तिमय बना रहा। नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओं ने घरों में कलश स्थापना कर नौ दिनों तक चलने वाले पूजन-अनुष्ठान का शुभारंभ किया। भक्तों ने मां शैलपुत्री को पुष्प, अक्षत, धूप, दीप और नैवेद्य अर्पित कर विधिवत आराधना किया। कई श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर मां दुर्गा की उपासना की। मान्यता है कि मां शैलपुत्री की आराधना से भक्तों को सुख, शांति और शक्ति की प्राप्ति होती है। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *