मुंडापांडे। विधानसभा क्षेत्र कुंदरकी के ग्राम समदी स्थित मंदिर में श्री अर्चित चौहान पुत्र श्री अरविंद कुमार एवं उनके परिजनों द्वारा आयोजित माँ दुर्गा की मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में सम्मिलित होकर माँ दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त किया।इस पावन अवसर पर समस्त ग्रामवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं क्षेत्र में सुख-शांति और सौहार्द की कामना की। इस अवसर पर श्री रविंद्र पाल सिंह गुरु जी, श्री अजेंद्र पाल सिंह, श्री देवेश सिंह, श्री दिनेश सिंह, श्री सुरेश सिंह, श्री रमेश सिंह, श्री ओमबीर सिंह, ग्राम प्रधान श्री आलोक सिंह, श्री मोहित कुमार, श्री रावेंद्र सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।