मुरादाबाद में आज से रामलीला मंचन का शुभारंभ..

Share
मुरादाबाद। महानगर के दीनदयाल नगर स्थित नेहरू युवा केंद्र, साईं मंदिर के निकट, 11 अक्टूबर से प्रभु श्रीराम की रामलीला का मंचन शुरू हो रहा है। त्रिमूर्ति कला केंद्र के माध्यम से आयोजित रामलीला का निर्देशन सौरभ यादव जी करेंगे। मंचन से पहले आज पूरे विधि-विधान के साथ भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर कमेटी के सभी सदस्य और रामलीला में अभिनय करने वाले कलाकार उपस्थित रहे।रामलीला के प्रथम दिन नारद मोह और राम जन्म की लीला का मंचन किया जाएगा। कलाकार अपनी अभिनय प्रतिभा के माध्यम से भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े धार्मिक प्रसंगों को मंच पर जीवंत करेंगे।
read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/प्रभु श्रीराम की भूमिका में निशांत यादव नजर आएंगे, जबकि माता सीता का किरदार मुस्कान जी निभाएंगी। आयोजन को सफल बनाने में समिति के पदाधिकारी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता, कोषाध्यक्ष निर्वेश भटनागर और महामंत्री पीयूष भैया सहित अन्य सदस्य व्यवस्थाओं में जुटे हैं। भूमि पूजन के साथ रामलीला आयोजन की तैयारियों को धार्मिक परंपराओं के अनुसार आगे बढ़ाया गया। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। रामलीला के मंचन के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, धर्म और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलेगी। स्थानीय लोगों को भी प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक प्रसंगों का मंचन देखने का अवसर मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *