डॉ. भीम राव अम्बेडकर महाविद्यालय में नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता का आयोजन

Share

नई दिल्ली,  दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीम राव अम्बेडकर महाविद्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत सतर्कता समिति एवं आंतरिक शिकायत समिति (ICC) के संयुक्त तत्वावधान में अंतर-विभागीय नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय “सुरक्षा, सम्मान एवं जागरूकता” रहा।महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सदा नन्द प्रसाद के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों की तीन छात्र टीमों ने भाग लिया।पहली टीम ने POSH अधिनियम, 2013 तथा आंतरिक शिकायत समिति (ICC) की भूमिका और महत्व पर प्रस्तुति दी। दूसरी टीम ने साइबर अपराध, ऑनलाइन धोखाधड़ी एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 के प्रति जागरूक किया।read more:https://pahaltoday.com/district-magistrate-holds-meeting-of-the-district-drinking-water-and-sanitation-mission-issues-directives/ तीसरी टीम ने आपातकालीन हेल्पलाइन 112 के महत्व और आपात स्थिति में इसके उपयोग को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।विद्यार्थियों ने सशक्त अभिनय एवं संवादों के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा, महिला सम्मान और जिम्मेदार नागरिकता का संदेश दिया।कार्यक्रम का समन्वय प्रो. दीपाली जैन (नोडल अधिकारी, सतर्कता), प्रो. ममता (पीठासीन अधिकारी, ICC), डॉ. राज बाला गौतम (संयोजक, सतर्कता समिति), प्रो. पूनम मित्तल (सदस्य, ICC) तथा डॉ. अंजू (एनसीसी सदस्य) ने किया।इस आयोजन ने संदेश दिया कि जागरूकता ही सुरक्षा का आधार है तथा सुरक्षित एवं संवेदनशील समाज के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *