– टिनशेड तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, घर से सामान बरामद

Share
महराजगंज। चौक थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव में घर का टिनशेड तोड़कर चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके घर से चोरी से संबंधित घरेलू उपयोग की कई वस्तुएं और 190 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, बरामद सामान का संबंध दो मुकदमों से बताया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस के मुताबिक, खजुरिया निवासी सहीबून निशा पत्नी इस्तफाक हुसैन ने आठ अक्टूबर को थाने में तहरीर देकर बताया था कि सात और आठ अक्टूबर की रात अज्ञात व्यक्ति ने उनके घर का टिनशेड तोड़कर प्रेस, थर्मस, मिक्सर, तीन मोबाइल फोन, चावल से भरी बाल्टी, गुल्लक, एटीएम कार्ड और पासबुक में रखे तीन हजार रुपये समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।विवेचना के दौरान मिले साक्ष्यों, गवाहों के बयानों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने खजुरिया निवासी राज कुमार (26) पुत्र जयप्रकाश को आठ अक्टूबर को उसके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी से संबंधित सामान बरामद किया।read more:https://pahaltoday.com/district-magistrate-holds-meeting-of-the-district-drinking-water-and-sanitation-mission-issues-directives/
कई घरेलू सामान बरामद
पुलिस के अनुसार, बरामद सामान में गीपास कंपनी की प्रेस, आरआर कंपनी का वाटर हीटर, बजाज कंपनी का मिक्सर, इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन, मोटर, करीब 15 किलोग्राम चावल, पांच फाइबर की थालियां, थर्मस, एचपी लैपटॉप चार्जर, बच्चों के खिलौने और 190 रुपये नकद शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध चौक थाने में पहले से भी विभिन्न मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष मनीष पटेल, उपनिरीक्षक शिवम सिंह, अंकित राय तथा कांस्टेबल चंद्रप्रकाश यादव, अभय कुमार सिंह और राजेश चौहान शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *