कांठ। तहसील बार एसोसिएशन तहसील कांठ जिला मुरादाबाद से विश्व शांति एवं पर्यावरण जागृति के संदेश के साथ पांच अक्तूबर 2026 को अधिवक्ताओं का सात सदस्यीय शिष्टमंडल धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के दर्शन तथा पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से यात्रा पर रवाना हुआ था।
यात्रा के दौरान शिष्टमंडल द्वारा मथुरा स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर, मेहंदीपुर बालाजी महाराज, खाटू श्याम जी, पुष्कर, सांवरिया सेठ, समेलिया जम्भो जी धाम, बेलोजी धाम रामरावास ,शहीदी स्थल खेजड़ी धाम, लोहावट जम्भो सरोवर, करणी माता मंदिर देशनोक लालासर धाम सहित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के दर्शन किए गए। इसके पश्चात यात्रा दल मुकाम धाम राजस्थान पहुंच गया है।read more:https://pahaltoday.com/woman-posing-as-a-bride-flees-after-administering-a-sedative-remains-at-large-even-after-a-month-and-a-half/शिष्टमंडल द्वारा मुकाम स्थित गुरु जंभेश्वर भगवान के मुक्तिधाम में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सहभागिता की जाएगी। आगामी 10 अक्तूबर को अमावस्या मेले के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भी यात्रा दल भाग लेगा तथा गुरु जंभेश्वर भगवान के पर्यावरण संरक्षण, जीव-दया और विश्व शांति के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया जाएगा। इस यात्रा में कांठ के अधिवक्ता चंद्रपाल सिंह, अधिवक्ता विजयवीर सिंह, अधिवक्ता कमल सिंह, अधिवक्ता संजीव कुमार बिश्नोई, अधिवक्ता दीपक कुमार बिश्नोई, अधिवक्ता दीप सिंह बिश्नोई शिष्टमंडल के सदस्य शामिल हैं। इस यात्रा का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ-साथ विश्व शांति, पर्यावरण संरक्षण, जीव-दया, प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता तथा गुरु जंभेश्वर भगवान के 29 सिद्धांतों के प्रति जनजागृति का संदेश प्रसारित करना है।