तुवन मंदिर प्रांगण से शुरू हुई विकसित भारत संकल्प ज्योति यात्रा

Share
ललितपुर- देश को आगामी वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प के साथ स्थानीय तुवन मंदिर प्रांगण से ‘विकसित भारत संकल्प ज्योति यात्रा’ का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान पंडाल के बाहर जिला उपाध्यक्ष रुचिका बुन्देला और उनकी महिला मोर्चा टीम द्वारा रंगोली में कमल का फूल और विकास परक योजनाओं को रंगों के माध्यम से उकेरा गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि एवं अन्य  द्वारा भारत माता एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रेरणापुंज डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया।इस गौरवमयी अवसर पर एक विशेष विकसित भारत संकल्प सभा का भी आयोजन किया गया, जिसको कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष मा रामकिशोर साहू के अलावा जिला अध्यक्ष एवं जनप्रतिनिधियों ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने की एवं संचालन जिला उपाध्यक्ष रुचिका बुन्देला ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व ललितपुर के जिला प्रभारी अशोक सिंह राजपूत उपस्थित रहे ।इस अवसर पर मां प्रधान मंत्री नरेंद्र भाई मोदी द्वारा लाईव प्रसारण के माध्यम से सारे देशवासियों को सम्बोधित कर सन्देश दिया गया जिसे उपस्थित जनसमुदाय और कार्यकर्ताओं ने  अत्यंत उत्सुकता के साथ सुना।इस  अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी जी के अभिभाषण के बाद मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि तथा अन्य द्वारा भारत संकल्प ज्योति यात्रा कीं दिव्य ज्योति और दिव्य मशालें प्रज्ज्वलित की गईं।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू ने उपस्थित सभी नागरिकों और कार्यकर्ताओं को देश को आत्मनिर्भर और विकसित बनाने की शपथ दिलाई। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वर्ष 2047 तक भारत को परम वैभव पर ले जाने और इसे एक विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं और उनके कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करें। उन्होंने कहा कि हम सब रोशनी  को ही खुशहाली का प्रतीक मानते हैं जो कि हमें तमस से प्रगति के ज्योति मार्ग की ओर ले जाती है इसी तरह हम लोग बीस सौ सैंतालीस तक प्रगतिशील देशों की कतार में खड़े होने के संकल्प को लेकर यह सेवा ज्योति यात्रा निकाल रहे हैं और देश को परम वैभव की ओर ले जाने को कृत संकल्पित हैं।इस यात्रा में हम जो मशाल और  दिव्य ज्योति लेकर चल रहे हैं उसके माध्यम से भारत में प्रगति ज्योति से वढ़ रहे विकसित देश के प्रकाश की रोशनी बांटने का संदेश दे रहे हैं।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के उच्च नेतृत्व के निर्देश पर इन सब यात्राओं को लेकर दोनों जिले की दोनों विधानसभाओं के लिए यात्राएं रवाना हो रहीं हैं ।महरोनी विधानसभा की यात्रा और ललितपुर विधानसभा की यात्रा दोनों ही तुवन मंदिर प्रांगण से शुरू होकर अलग अलग होकर अपने‌ गंतव्य तक मुड़ जायेंगी जिसमें कुछ किलोमीटर तक हमारे कार्यकर्ता पैदल चलेंगे। read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/इसके तत्काल बाद इस पावन अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू तथा विशिष्ट अतिथि अशोक सिंह राजपूत एवं जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने ललितपुर जनपद की दोनों विधानसभाओं (ललितपुर एवं महरौनी) के लिए अलग-अलग ‘सेवा ज्योति यात्रा’ को हरी झंडी दिखाकर गंतव्य के लिए रवाना किया। दोनों यात्रायें महरौनी विधानसभा की यात्रा तुवन मंदिर प्रांगण से शुरू होकर जेल चौराहा, इलाइट चौराहा और रामनगर होते हुए सीधे खितवांस पहुंचेगी तथा ललितपुर विधानसभा की यात्रा तुवन मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर घंटाघर, सावरकर चौक, तालाबपुरा, वर्णी जैन चौक, कचहरी चौराहा और इलाइट चौराहा होते हुए मेघासन माता मंदिर पर जाकर आगे रवाना होगी।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत, जिला प्रभारी अशोक सिंह राजपूत,श्रम सेवा राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ उर्फ मन्नू कोरी,सदर विधायक रामरतन कुशवाहा एड, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन, नगर पालिका अध्यक्ष सोनाली विवेक जैन,क्षेत्रीय मंत्री रमेश कुशवाहा नझाई, बरिष्ठ नेता बब्बू राजा बुंदेला,पूर्व अध्यक्ष गण प्रदीप चौबे, हरीराम निरंजन, जगदीश सिंह लोधी एड, रमेश कुमार सिंह एंड, राजकुमार जैन, क्षेत्रीय सदस्य बंशीधर श्रीवास, बसन्ती लारिया किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री अजय पटैरिया, जिला महामंत्री गौरव गौतम, हरीराम सिंह लोधी एड,रजनी अहिरवार, गन्धर्व सिंह लोधी बाबू जी,जिला कोषाध्यक्ष मनीष सड़ैया,जिला मीडिया प्रभारी देवेन्द्र गुरु, सहकारी बैंक उपाध्यक्ष श्रीकांत कुशवाहा, चन्द्रशेखर पंथ,संतोष कुशवाहा, केदार नाथ तिवारी,जिला उपाध्यक्ष रुचिका बुन्देला,रजनी साहू, महेश श्रीवास्तव भैया,मोहिनी रजक अवतार सिंह लोधी एड, नगर अध्यक्ष भगतसिंह राठौर,लक्ष्मी रावत,सोनाली बबेले, सुनीता पंथ,मनविंदर कौर, रामेश्वरी सोनी,ऋतु समाधिया, मानसिंह खैरा,रानी जहां , ध्रुव सिंह सिसौदिया, रुपेश साहू, रविन्द्र प्रताप सिंह परमार, धर्मेंद्र पाठक, अनुराग जैन शैलू, अरविंद सिंह गुरसौरा, रामेश्वर सिंह टैनगा,प्रियंका राजपूत,नगर महामंत्री मनोज कुमार खटीक एड, देवेन्द्र सिंह बरौदिया,अजय जैन साईकिल, राजेश लिटौरिया, कल्लन कुशवाहा,विजय कुआंतला,रामजी मड़वारी,पियूष प्रताप सिंह बुंदेला, राहुल राजपूत, पंकज जैन,   सुदामा दुबे ,जगभान सिंह राजपूत , आशीष हुड्डैत,के अलावा भारी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और आम नागरिक देश को सशक्त और विकसित बनाने के इस अभियान में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *