बहराइच ( फखरपुर/कैसरगंज )। भारी पुलिस बल और क्षेत्रीय विधायक आनंद यादव की मौजूदगी में सोमवार दोपहर कुलदीप निषाद का उसके पैतृक गांव गोड़ाहिया नंबर-1 में अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम संस्कार के दौरान गांव में गमगीन और तनावपूर्ण माहौल बना रहा।मृतक के परिजनों ने कैसरगंज पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि कुलदीप का अपहरण कर हत्या की गई है। परिजनों का कहना है कि उन्होंने शुरुआत से ही पुलिस को अपहरण की आशंका बताई थी, लेकिन उनकी शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया गया।वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मृत्यु की पुष्टि हुई है और मामले की जांच जारी है।
read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteघटना की सूचना पर विकासशील इंसान पार्टी के जिला प्रभारी अनिल निषाद व जिला सह प्रभारी विनेश निषाद कार्यकर्ताओं के साथ पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।गौरतलब है कि गोड़ाहिया नंबर-1 निवासी 22 वर्षीय कुलदीप निषाद दो अक्टूबर को गन्ने के खेत में पत्ती काटने गया था, जिसके बाद वह लापता हो गया। लगभग 36 घंटे बाद एसडीआरएफ ने घाघरा के नाले से उसका शव बरामद किया था। शव मिलने के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने बगद्वारापुर चौराहे पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया था, जिसे पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद समाप्त कराया गया।