सिंभावली, आर एस, एम,सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सिंभावली में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी,की जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दोनों महान विभूतियों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं श्रद्धांजलि देकर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता एवं राष्ट्रसेवा के विचारों को याद किया। साथ ही लाल बहादुर शास्त्री जी के सादगीपूर्ण जीवन, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं देश के प्रति समर्पण से प्रेरणा लेने का संदेश दिया गया। उनके द्वारा दिए गए जय जवान, जय किसान” के नारे के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। read more:https://pahaltoday.com/district-magistrate-holds-meeting-of-the-district-drinking-water-and-sanitation-mission-issues-directives/कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छ भारत अभियान,के तहत विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाते हुए स्वच्छ विद्यालय एवं स्वच्छ समाज का संकल्प लिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. सीमा मलिक ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी का जीवन हमें सत्य, सादगी, अनुशासन, परिश्रम और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है। हमें उनके आदर्शों को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का प्रयास करना चाहिए। विद्यालय के डायरेक्टर श्री संदीप कुमार,ने कहा कि देश के महान नेताओं के विचार और आदर्श आज भी हमारे लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वच्छता, अनुशासन एवं राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया।कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों एवं स्टाफ ने स्वच्छता बनाए रखने, पर्यावरण की रक्षा करने तथा देश के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने का संकल्प लिया।