विकसित भारत-2047 पर जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में 10 कॉलेजों के 45 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

Share
*फिरोजाबाद*। विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश-2047 मिशन के तहत दाऊदयाल महिला महाविद्यालय में जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित इन प्रतियोगिताओं में जिले के 10 महाविद्यालयों के 45 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं में पोस्टर, सामान्य ज्ञान और भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गईं।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान महाविद्यालय की प्राचार्या ने विभिन्न कॉलेजों से आए टीम प्रबंधकों का पटका पहनाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया।
पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन प्रोफेसर विनीता यादव के निर्देशन में हुआ। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता डॉ. सरिता रानी और डॉ. नम्रता वर्मा ने कराई, जबकि भाषण प्रतियोगिता का संचालन डॉ. माधवी सिंह के निर्देशन में किया गया। तीनों प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन के आधार पर परिणाम घोषित किए।जिला नोडल अधिकारी प्रोफेसर रेनू वर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम की आयोजन सचिव डॉ. शमा बी रहीं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. माधवी सिंह ने किया।इस अवसर पर पल्लवी पांडेय, डॉ. शबनम, डॉ. ममता भारद्वाज, डॉ. वंदना सिंह, डॉ. स्वीटी सिंह, प्रो. कविता सिंह, डॉ. अभिषेक प्रकाश, प्रो. रंजना राजपूत, डॉ. रूमा चटर्जी, डॉ. शालिनी सिंह सहित महाविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *