वृद्धाश्रम में लगा स्वास्थ्य महाकैंप, बुजुर्गों की हुई निःशुल्क जांच

Share

सोनभद्र। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर गुरुवार को नेशनल प्रोग्राम फॉर हेल्थ केयर एल्डर्ली (एनपीएचसीई) के तहत छपका स्थित वृद्धाश्रम में वृहद निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिविर में वृद्धजनों की स्वास्थ्य जांच के साथ आवश्यक उपचार और चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव कुमार गौड़ ने वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान उन्होंने वृद्धजनों को फल एवं मिष्ठान भी वितरित किया।शिविर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी एवं एनसीडी कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. बुलाब शंकर की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वृद्धजनों की ब्लड प्रेशर, मधुमेह और आंखों की जांच की। जांच के बाद जरूरत के अनुसार उपचार एवं दवाएं उपलब्ध कराने के साथ स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिया गया। जनरल फिजिशियन डॉ. गणेश प्रसाद ने वृद्धजनों को उच्च रक्तचाप और मधुमेह के कारणों, बचाव के उपायों तथा नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व की जानकारी दी।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/ उन्होंने कहा कि वृद्धावस्था में अनावश्यक चिंता से बचना चाहिए। बीपी या शुगर की समस्या होने पर नियमित जांच कराएं और चिकित्सक की सलाह के अनुसार दवाओं का सेवन करते रहें। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बुलाब शंकर ने बताया कि शासन की ओर से बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए एनपीएचसीई कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इसके तहत स्वास्थ्य इकाइयों पर वृद्धजनों को निःशुल्क जांच और उपचार की सुविधा दी जा रही है। जिला संयुक्त चिकित्सालय में बुजुर्गों के लिए जिरियाट्रिक वार्ड की सुविधा भी उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि एनसीडी कार्यक्रम के तहत जिला संयुक्त चिकित्सालय (मेडिकल कॉलेज), लोढ़ी में 30 वर्ष से अधिक आयु के लोगों की उच्च रक्तचाप और मधुमेह की जांच की जाती है। शिविर में डॉ. अभिषेक पाण्डेय, डॉ. राजकुमार, फार्मासिस्ट सुष्मा सिंह, फिजियोथेरेपिस्ट करिश्मा एवं नितेश साहू, स्टाफ नर्स श्वेता सिंह व सपना कन्नौजिया, महेंद्र साहू, काउंसलर अवनीश मिश्रा, फाइनेंस कम लॉजिस्टिक कंसल्टेंट राहुल कुमार कन्नौजिया समेत स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारियों ने सेवाएं दीं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *