म्योरपुर, सोनभद्र। म्योरपुर थाना क्षेत्र के आश्रम मोड़ के पास बुधवार की देर शाम मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर खड़े ट्रक में पीछे से बाइक सवार घुस गया। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।पड़री गांव के टोला बराईडाड़ निवासी 29 वर्षीय कृष्ण गोपाल यादव पुत्र अशोक यादव एक निजी स्कूल में शिक्षक हैं। बुधवार को वह किसी काम से ओबरा गए थे। देर शाम बाइक से अपने घर लौट रहे थे। आश्रम मोड़ के पास मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर पहुंचते ही उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।