चोरी के दो मामलों का खुलासा, तीन वांछित आरोपी गिरफ्तार

Share

चोपन, सोनभद्र। चोपन पुलिस ने चोरी के दो मामलों में वांछित चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किए गए जनरेटर के 13 पार्ट और दो हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया।पुलिस के मुताबिक, अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार की भोर चोपन पुलिस संदिग्धों की तलाश में थी। इसी दौरान बग्घा नाला स्थित ओबरा स्लिप रोड कट के पास करीब 1ः43 बजे तीन संदिग्ध पुलिस के हत्थे चढ़ गए। तलाशी लेने पर उनके पास से चोरी किए गए जनरेटर के 13 पार्ट और दो हजार रुपये नकद मिले। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विमलेश साहनी (24) पुत्र राजकुमार साहनी निवासी चोपन, रामप्रित साहनी (26) पुत्र पारस साहनी निवासी बाड़ी डाला और उदयनारायण साहनी (26) पुत्र ठाकुर प्रसाद साहनी निवासी चोपन के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी चोपन थाने में दर्ज चोरी के दो मुकदमों में वांछित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *