नवागत जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह को एमआर पाशा ने गुलदस्ता भेंट कर दी बधाई

Share
बिजनौर । राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एमआर पाशा ने बृहस्पतिवार को जिला अधिकारी बिजनौर कार्यालय में पहुंचकर नवागत जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह को राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एमआर पाशा ने गुलदस्ता देकर बधाई दी। राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एमआर पाशा ने जिला अधिकारी बिजनौर उमेश प्रताप सिंह को दिव्यांगों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि  जिले के सभी सरकारी कार्यालय व पुलिस थानों  तथा सीओ कार्यालयों में रैंप नहीं है।read more:https://pahaltoday.com/mobile-court-visits-ballia-to-hear-grievances-of-persons-with-disabilities-state-commissioner-issues-strict-directives/ दिव्यांगों की सुविधा के लिए रैम्प बनवाए जाएं। दिव्यांगों का सभी सरकारी कार्यालय व पुलिस थानों में उत्पीड़न बंद किया जाए। सभी विभागों के कार्यालय में सम्मान दिया जाए। और उन्हें रोजगार से जोड़ा जाए। जो दिव्यांग अपना जीवन यापन कर सके।  जिला अधिकारी बिजनौर उमेश प्रताप सिंह ने एम आर पाशा को आश्वासन दिया कि जल्द ही आपकी सभी समस्याओं को जिले के सभी आला अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। सभी दिव्यांगों की समस्याओं का निस्तारण तत्काल कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *