छात्राओ ने रंगगोली एवं स्वच्छता कार्यक्रम का किया आयोजन 

Share
शेरकोट। मुस्लिम फण्ड कन्या इन्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य नूर अफ्सा के निर्देशन में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत विद्यालय की छात्राओ ने  रंगगोली एवं स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के मुस्लिम फण्ड कन्या इन्टर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना के अन्तर्गत लिपिक मनीष रस्तोगी के मार्गदर्शन मे छात्राओ ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। वही काॅलेज परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया तथा कक्षों एवं परिसर की साफ-सफाई की गई। इसके पश्चात काॅलेज परिसर के सौंदर्यीकरण हेतु विभिन्न इंडोर एवं आउटडोर पौधें को गमलों में रोपित एवं व्यवस्थित किया गया। विधालय परिसर को स्वच्छ हरा-भरा एवं आकर्षक बनाने में सक्रिय योगदान दिया।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignette इस मौके पर प्रधानाचार्य नूर अफ्सा ने संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं बल्कि प्रत्येक व्यक्ति की दैनिक जिम्मेदारी और जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए। स्वच्छ एवं हरित परिसर विद्यार्थियों में सकारात्मक सोच अनुशासन और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करता है। कार्यक्रम में डा. संदीप कुमार एवं डा. अदिति सिंध्ु की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस मौके पर नोडल अध्किारी डा. अल्पना ने छात्राओं का उत्साहवधन करते हुए कहा कि युवाओं की सक्रिय सहभागिता से ही स्वच्छ सुन्दर एवं जागरूक समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने  स्वच्छता को अपने व्यक्तिगत एवं सामाजिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में कॉलज के स्टाफ व छात्राओ ने उत्साह एवं जिम्मेदारी के साथ सहभागिता करते हुए काॅलेज परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का संकल्प लिया। वही आर०यू०एम०उ०मा० विधालय शेरकोट मे प्रधानाचार्य शमशाद हुसैन के नेतृत्व मे छात्र/छात्राओ ने पोस्टर पर चित्र बनाकर प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *