पुलिस की पहल से प्रेमी युगल विवाह बंधन में बंधा

Share

म्योरपुर, सोनभद्र। म्योरपुर पुलिस की पहल से मंगलवार को एक प्रेमी युगल विवाह बंधन में बंध गया। म्योरपुर स्थित हनुमान मंदिर में दोनों ने एक-दूसरे को जयमाला पहनाई। इस दौरान दोनों पक्षों के परिजन मौजूद रहे। विवाह की रस्में पूरी होने के बाद नवविवाहिता अपने पति के साथ ससुराल चली गई। पुलिस की पहल से तीन वर्ष पुराने प्रेम संबंध को विवाह का रूप मिलने पर दोनों परिवारों और क्षेत्र के लोगों ने पुलिस की भूमिका की सराहना की। बताया जाता है कि म्योरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का प्रेम संबंध करीब तीन वर्षों से बभनी थाना क्षेत्र के बरवाटोला गांव निवासी स्वजातीय युवक से था। युवक युवती के गांव अपनी रिश्तेदारी में आता-जाता था।read more:https://pahaltoday.com/district-magistrate-holds-meeting-of-the-district-drinking-water-and-sanitation-mission-issues-directives/दोनों के बीच प्रेम संबंध विवाह के वादे तक पहुंच गया, लेकिन बाद में युवक विवाह से पीछे हटने लगा। इससे युवती और उसके परिजन परेशान हो गए। युवती के पिता ने युवक के पिता से कई बार विवाह कराने की गुहार लगाई, लेकिन आरोप है कि युवक के पिता ने विवाह से इनकार कर दिया। इसके बाद निराश पिता-पुत्री ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। मामले की जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने युवक और उसके पिता को थाने बुलाकर दोनों पक्षों को समझाया-बुझाया। बातचीत के बाद दोनों पक्ष विवाह के लिए सहमत हो गए। इसके बाद पूर्व ग्राम प्रधान किरवानी शिव प्रसाद तथा दोनों पक्षों के परिजनों की मौजूदगी में म्योरपुर हनुमान मंदिर में प्रेमी युगल ने जयमाला डालकर विवाह संपन्न किया। विवाह के बाद दोनों पक्षों ने पुलिस की पहल की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *