सोनभद्र। जनपद के प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सेवा संकल्प अभियान के तहत संचालित गतिविधियों और विभिन्न विकासपरक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का लाभ पात्र एवं जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने तथा सौंपे गए दायित्वों का समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत अधिकारियों और विभागों को जो जिम्मेदारियां दी गई हैं, उनका निर्धारित समय में अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। अभियान के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर शिथिलता नहीं होनी चाहिए।बैठक में स्वास्थ्य, समाज कल्याण, जिला कार्यक्रम एवं बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई। प्रभारी मंत्री ने जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही पेयजल आपूर्ति की स्थिति की जानकारी लेते हुए गांवों में टीम गठित कर स्थलीय सत्यापन कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सत्यापन के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाए कि जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीणों को नियमित और गुणवत्तापूर्ण पेयजल मिल रहा है या नहीं। सत्यापन में सामने आने वाली कमियों का तत्काल निराकरण कराया जाए।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteविद्यालयों की व्यवस्थाओं को लेकर प्रभारी मंत्री ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालयों में पठन-पाठन, मूलभूत सुविधाओं और अन्य व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी कर आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने को कहा। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि जनपद के कुछ प्राथमिक विद्यालयों में भवन और कक्ष से संबंधित आवश्यक कार्य जिला खनिज फाउंडेशन (डीएमएफ) के माध्यम से कराने की प्रक्रिया चल रही है। बैठक में समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गौड़ ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र एवं जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाना विभागों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा लाभार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने विकास कार्यों और योजनाओं की नियमित समीक्षा कर कमियों का तत्काल निराकरण कराने तथा सेवा संकल्प अभियान की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा कि प्रभारी मंत्री द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का संबंधित अधिकारी समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करेंगे। शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं और विकास कार्यों में किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरतते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूरा कराया जाएगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।