सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश

Share

म्योरपुर, सोनभद्र। विकासखंड म्योरपुर के सभागार में मंगलवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जागरूकता एवं जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और सामाजिक सरोकारों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं की चित्रकला एवं पोस्टर प्रतियोगिता की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें बच्चों ने जल संरक्षण, सड़क सुरक्षा, नशा मुक्ति, प्लास्टिक मुक्त समाज, स्वच्छता, रक्तदान, पर्यावरण संरक्षण, बेटियों के सम्मान और पशु-पक्षियों की सेवा जैसे विषयों पर प्रभावी संदेश दिए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने में जागरूकता कार्यक्रमों की महत्वपूर्ण भूमिका है। जिला पंचायत सदस्य सुषमा सिंह गोंड ने बच्चों को नशे से दूर रहने का संदेश देते हुए कहा कि नशा युवाओं के भविष्य को बर्बाद कर सकता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से स्वयं नशे से दूर रहने और अपने साथियों व समाज को भी जागरूक करने का आह्वान किया। खंड विकास अधिकारी रामविशाल चैरसिया ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से नियमित पढ़ाई, अनुशासन, संस्कार और मेहनत को जीवन का आधार बनाने की अपील की।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignette
प्रतियोगिता में इन प्रतिभागियों ने हासिल किए स्थान
चित्रकला एवं पोस्टर प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान पर कम्पोजिट विद्यालय खैराही की खुशी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय देवरी की क्वीनलवली, मून स्टार इंग्लिश स्कूल की नैन्सी, कम्पोजिट विद्यालय काचन के मुकेश तथा प्राथमिक विद्यालय पिपरी के नीलेश रहे। द्वितीय स्थान पर कम्पोजिट विद्यालय काचन के विकास, उच्च प्राथमिक विद्यालय गड़िया की मुस्कान तथा कम्पोजिट विद्यालय बभनडीहा की सोनम रहीं। तृतीय स्थान का पुरस्कार प्राथमिक विद्यालय रासपहरी के शंकर सिंह और मून स्टार इंग्लिश स्कूल के अर्पन को दिया गया। वहीं सांत्वना पुरस्कार उच्च प्राथमिक विद्यालय डड़िहरा के हिमांशु तथा प्राथमिक विद्यालय गड़िया की शीला कुमारी को मिला।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *