जान से मारने की नियत से मारपीट करने का आरोपी गिरफ्तार 

Share
नगीना । पुलिस ने जान से मारने की नियत से मारपीट करने के एक ही परिवार तीन आरोपियों पिता, पुत्र व पौत्र को 55 दिन बाद गिरफ्तार कर लिया।
नगीना थाना कोतवाली पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम पखनपुर निवासी शिव कुमार पुत्र हरपाल सिंह ने 29 जुलाई को तहरीर देकर गांव के ही हर्षित कुमार पुत्र राजकुमार,राजकुमार पुत्र हरिपाल सिंह व हरिपाल सिंह पुत्र न्यादार सिंह द्वारा वादी के पुत्र के साथ गाली गलौच करते हुए जान से मारने की नियत से मारपीट की गई। पुलिस ने बीएनएस की धारा 115(2), 352, 351(3), 109(1), 118(1) के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी थी।मंगलवार को मांझेड़ा पुलिस चौकी प्रभारी एसआई प्रवीण कुमार तथा कांस्टेबल सुरजीत सिंह व बसंत गोलियान ने नामजद आरोपियों पिता, पुत्र व पौत्र को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *