बहराइच ( पयागपुर )। डायट प्राचार्य राजेश कुमार सिंह तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह के निर्देशन में ब्लॉक क्षेत्र के शिक्षकों एवं शिक्षामित्रों को एफएलएन (मूलभूत साक्षरता एवं संख्याज्ञान) का प्रशिक्षण दिया गया। 18 अगस्त से 22 सितंबर तक चले प्रशिक्षण में 500 से अधिक शिक्षकों एवं शिक्षामित्रों ने प्रतिभाग किया। प्रत्येक शिक्षक एवं शिक्षामित्र को पांच-पांच दिवसीय प्रशिक्षण करीब पांच चरणों में प्रदान किया गया।खंड शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं राज्य परियोजना कार्यालय की टीम का मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले शिक्षक अब अपने-अपने विद्यालयों में प्रशिक्षण के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण कक्षा शिक्षण और विद्यार्थियों का नियमित आकलन करेंगे।
read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteउन्होंने बताया कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षण के आधार पर विद्यालयों को निपुण विद्यालय बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। निपुण विद्यालयों के बाद निपुण न्याय पंचायत और फिर निपुण ब्लॉक घोषित करने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के सामूहिक सहयोग और प्रयास से ही ब्लॉक को निपुण बनाने का लक्ष्य पूरा होगा।प्रशिक्षण में ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर राजेश कुमार मिश्र, सुनील कुमार पांडेय, राजकुमार पांडेय, रमेश द्विवेदी, शिप्रा शुक्ला, एलएलएफ महावीर प्रसाद साहू सहित अन्य मास्टर ट्रेनरों ने प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रशिक्षण के संचालन में कार्यालय सहायक सुनील त्रिपाठी, प्रभु दयाल मिश्र, लिपिक राजेंद्र चक्रवर्ती, गुणवत्ता समन्वयक आशुतोष सिंह, एमआईएस इंचार्ज अमित पांडेय, रोहित शुक्ल और पंकज तिवारी का विशेष सहयोग रहा।