आरिफ कुरैशी के इंतकाल पर राघव अग्निहोत्री ने जताई शोक संवेदना

Share
पहल टुडे हरिकृष्ण कश्यप पुखरायां, कानपुर देहात। भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र के कस्बा अमरोधा निवासी नवयुवक आरिफ कुरैशी के इंतकाल की सूचना मिलने पर समाजवादी पार्टी के 208 विधानसभा भोगनीपुर अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री उनके निज निवास पहुंचे।राघव अग्निहोत्री ने दिवंगत आरिफ कुरैशी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। इसके साथ ही उन्होंने जनाज़े की अंतिम यात्रा में शामिल होकर दिवंगत को अंतिम विदाई दी।उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।इस मौके पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव तारीख कुरैशी, वरिष्ठ नेता इरशाद अहमद, मुन्ना कुरैशी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *