म्योरपुर, सोनभद्र। स्थानीय रामलीला मंच पर आगामी रामलीला मंचन को लेकर रविवार को ग्रामीणों की बैठक हुई। इसमें विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्रीरामलीला का भव्य एवं व्यवस्थित मंचन कराने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। आयोजन को बेहतर ढंग से संपन्न कराने के लिए पूर्व कमेटी को भंग कर नई कमेटी का गठन किया गया। बैठक में पूर्व कमेटी की ओर से पिछले वर्ष के रामलीला आयोजन का आय-व्यय का पूरा ब्यौरा ग्रामीणों के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिस पर ग्रामीणों ने संतोष जताया। नई कमेटी के अध्यक्ष पद के लिए गणेश कुमार जायसवाल ने मोनू जायसवाल के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका उपस्थित ग्रामीणों ने समर्थन किया। सर्वसम्मति से मोनू जायसवाल को अध्यक्ष चुना गया।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignette सुरेश उर्फ गुड्डू अग्रहरी को कोषाध्यक्ष, सुजीत कुमार अग्रहरी, सुदेश उर्फ बुग्गी, संदीप कुमार अग्रहरी, मनदीप और अमित रावत को उपाध्यक्ष, शुभम कुमार अग्रहरी को महामंत्री तथा पंकज सिंह को मीडिया प्रभारी बनाया गया। ग्रामीणों ने नई कमेटी से आपसी सहयोग, पारदर्शिता और बेहतर समन्वय के साथ रामलीला मंचन संपन्न कराने की अपेक्षा जताई। बैठक में पूर्व ग्राम प्रधान लालता प्रसाद जायसवाल, दीपक सिंह, गणेश कुमार जायसवाल, सुदेश अग्रहरी, सुजीत अग्रहरी, वीरेंद्र सोनी, होरिलाल पासवान, अफजल अंसारी, सुनील अग्रहरी (गोटिया जी), आशीष अग्रहरी, सुनील कुमार, हृदय कुमार, अजय अग्रहरी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।