नगीना । नगर की मुल्तानी बिरादरी की नई कमेटी गठित करने के लिए 13 डेलीगेट का निर्वाचन शांतिपूर्वक हुआ । इसके बाद ये निर्वाचित डेलीगेट अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव,कोषाध्यक्ष समेत पूरी कार्यकारणी का गठन करेंगे।कार्यकारिणी के गठन के बाद दो सदस्य नामित भी किए जाएंगे। डेलीगेट्स चुनाव के लिए कुल 36 प्रत्याशी मैदान में थे।बिरादरी के 1560 मतदाताओं में से 1248 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। रविवार को अकबराबाद चौक के पास स्थित एक वैंकट हॉल में चुनाव प्रक्रिया सुबह 8 बजे से नगीना के सलाउद्दीन,इमामुद्दीन, मौहम्मद राशिद, मौहम्मद साकिब व मौहम्मद अहमद, दिल्ली के मौहम्मद जैद, कोटद्वार के खलील अहमद,मुजफ्फरनगर के हाजी मौहम्मद जाहिद, सलाउद्दीन, नजीबाबाद के तसलीम अहमद, हाफ़िज़ साहब, मौहम्मद ज़ुबैर, डॉ नसीम,एवं खतौली के शहबाज इकबाल, मिर्ज़ा आबिद अली,अफजाल मिर्ज़ा,अब्दुर्रहीम, वसीम समद,इंजी उस्मान अहमद,मिर्ज़ा मोबिन,बनत के खलीक अहमद,नवेद अख्तर आदि की देखरेख में शुरू हुआ। बैलेट पेपर से हुआ मतदान दोपहर दो बजे खत्म हुआ।उसके बाद वोटों की गिनती शुरू हुई।देर शाम परिणाम घोषित किए गए।निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव परिणाम की घोषणा करते हुए बताया कि 36 उम्मीदवारों में से 13 क्रमशः खलीक़ अहमद, नासिर खान, हैदर सलीम, मौहम्मद साजिद, नासिर अहमद, अज़ीम, मौहम्मद सिद्दीक, मतीन अहमद, मौहम्मद आसिम, इक़रार अहमद, अतिफ अमीर, आबिद अर्शी व मौहम्मद जावेद निर्वाचित हुए हैं।निर्वाचित डेलीगेट्स के समर्थकों ने उन्हें गज़रो से लाद कर विजय जुलूस भी निकाला।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteनगीना की मुल्तानी बिरादरी के सरपरस्त ए आला डॉ दाऊद मुल्तानी ने बताया कि बिरादरी की कमेटी पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से बनाई जाती है।बैलेट पेपर से चुनाव कराया जाता है।पहले डेलीगेट्स चुनने के लिए बिरादरी के लोग अपनी नामजदगी करते हैं और फिर बिरादरी के पुरुष मतदाता अपने वोट डालकर उन्हें चुनने का काम करते हैं।मुल्तानी बिरादरी में बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने के लिए प्रेरित करना, मेधावी बच्चों की शिक्षा में मदद करना,स्वास्थ्य के लिए जागरूक करना तथा जरूरतमंद लोगों की मदद करना कमेटी का दायित्व है।
चुनाव प्रक्रिया के दौरान गणमान्य लोग रहे मौजूद
नगीना की मुल्तानी बिरादरी की कमेटी के लिए सम्पन्न हुई चुनाव प्रक्रिया के दौरान नगर पालिका परिषद की चेयरपर्सन ताहिरा बेगम के पुत्र व निकाय संघ के जिलाध्यक्ष शेख शाहनवाज खलील,काष्ठ कला उद्यमी जुल्फिकार आलम,डॉ दाऊद मुल्तानी,इरशाद अली मुल्तानी,एम एम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शाहिद अली गौहर, काष्ठ कला उद्यमी सलीम अहमद व्हील वाले,डॉक्टर कमाल, ताहिर मुल्तानी, आफताब मुल्तानी, मौहम्मद नासिर, सरतावतुर्रहमान, मौहम्मद शफी, मौहम्मद ताहिर, मौहम्मद आबिद, अब्दुल मालिक, रईस अहमद दादा, शहाबुद्दीन समेत तमाम गणमान्य लोग रहे।