महिला श्रद्धालुओं ने गणपति के भजनों से गणपति को रिझाने का किया प्रयास

Share
नगीना । श्री गणेश मित्र मंडल सर्राफा बाजार मीर की सराय  स्थित गणपति पंडाल में महिला श्रद्वालुओं ने शाम पांच बजे से भजन कीर्तन कर गणपति बप्पा को रिझाने का प्रयास करते हुए अपने इष्ट भगवान का गुणगान किया। नगीना नगर गत 14 सितम्बर से हर गली मौहल्ले में गणपति बप्पा की गूंज सुनाई पड़ रही है। प्रति दिन शाम पांच बजे से महिला श्रद्धालु गणपति पंडाल में एकत्रित होकर गणपति जी के भजन कीर्तन कर उनका गुणगान करने में मगन हो जाती हैं तथा भजन सुनने वालों को भी झूमने पर मजबूर कर देती हैं। मौहल्ला सराफा बाजार मीर की सराय स्थित गणपति पंडाल में  महिला आयोजक मेघा मराठा के साथ कीर्ति अग्रवाल, सुधा त्यागी,  सोनाली, रीना अग्रवाल, श्वेता अग्रवाल, प्रियांशी, साक्षी, बिनु सिंह,रेनू, समिता वत्ता,  मंजू विश्नोई, उमा विश्नोई, कुंती सैनी व डिंपल आदि सैकड़ों महिला  व युवतियों ने भजन कीर्तन में भाग लेकर मोहल्ले को गणपतिमय बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *